Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल 22 अगस्त को ‘शान्ती सेवा धाम छटीकरा वृन्दावन’ में होगी।

Posted on 22 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश  पदाधिकारियों की बैठक कल 22 अगस्त को ‘शान्ती सेवा धाम छटीकरा वृन्दावन’ में होगी। जिममें प्रदेश कार्यसमिति के एजेन्डे पर चर्चा होगी। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकंात बाजपेयी और प्रदेश सगंठन मंत्री सुनील बंसल जी के सनिध्य में होगी।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पार्टी कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण के लीला स्थल श्री धाम वृन्दावन में प्रदेश कार्य समिति बैठक होगी जिसका उद्घाटन  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह जी एवं समापन राजनाथ सिंह जी गृहमंत्री भारत सरकार एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा होगा। उत्तर प्रदेश के हालातों पर चर्चा करके अपनी आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप देगी।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों के तैयारियों और मुद्दों पर भी प्रदेश कार्यसमिति में चर्चा होगी। प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , सभी मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक उपस्थिति रहेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मोहन ने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला आज वृन्दावन पहुॅच गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in