Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान क्वालिटी सर्किल फोरम आॅफ इण्डिया (क्यू.सी.एफ.आई.) की डायरेक्टर चुनी गई

Posted on 22 August 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या व प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञ डा. (श्रीमती) विनीता कामरान को एक बार फिर से औद्योगिक क्षेत्र के अग्रणी संस्थान क्वालिटी सर्किल फोरम आॅफ इण्डिया (क्यू.सी.एफ.आई.) के एक्जीक्यूटिव बोर्ड की डायरेक्टर चुना गया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अत्यन्त प्रतिष्ठित पद पर डा. कामरान का चयन मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हुआ तथापि क्यू.सी.एफ.आई. मुख्यालय में सम्पन्न हुए मतदान में कुल 2103 मतों में से 1418 वोट अकेले डा. कामरान को प्राप्त हुए। इस प्रकार सी.एम.एस. प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान को लगातार दूसरी बार क्यू.सी.एफ.आई. के एक्जीक्यूटिव बोर्ड की निदेशिका के तौर पर भारी समर्थन के साथ चयनित किया गया है। इस मतदान में क्यू.सी.एफ.आई. के 7 रिक्त पदों हेतु वोट डाले गये जिसमें 17 प्रतिभागियों ने विभिन्न पदों हेतु अपना नामांकन दाखिल किया था।
श्री शर्मा ने बताया कि डा. कामरान को क्यू.सी.एफ.आई. के सदस्यों का भारी समर्थन उनकी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एवं सभी के साथ लेकर चलने के सहयोगात्मक गुणों के लिए दिया है साथ ही उद्देश्यपूर्ण, गुणात्मक, विश्वव्यापी एवं विश्व एकता की शिक्षा द्वारा प्रत्येक बालक को टोटल क्वालिटी पर्सन (टी.क्यू.पी.) बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रबल प्रयासों ने उन्हें देश ही नहीं अपितु विश्व में लोकप्रिय बनाया है। एसोसिऐशन के सदस्यों विद्यालयों को अपेक्षा है कि क्वालिटी विशेषज्ञ के रूप में डा. कामरान के अनुभवों तथा सृजनात्मक विचारों का लाभ देश भर के औद्योगिक संस्थानों को मिलेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम क्वालिटी विचारधारा को स्थापित करने एवं उसे प्रचारित व प्रसारित करने का श्रेय सी.एम.एस. कानुपर रोड की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान को जाता है एवं उन्हीं के अथक प्रयासों की बदौलत आज विश्व के अधिकांश देशों में स्टूडेन्टस क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल की स्थापना संभव हुई है। डा. कामरान के नेतृत्व में इंग्लैण्ड, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, माॅरीशस, श्रीलंका, जर्मनी, कुबैत, तुर्की, इजराइल, हांगकांग, कतार, ईरान, मलेशिया, फिलीपीन्स, पाकिस्तान तथा श्रीलंका देशों के अनगिनत स्कूलों में स्टूडेन्ट्स क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल्स स्थापित हो चुके हैं तथा वे सभी अपने छात्रों को टी.क्यू.पी.  (टोटल क्वालिटी पर्सन) बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in