एसएफआई ने छात्र समस्याओं से सम्बन्धित सौपा दो सूत्रीय ज्ञापन

Posted on 22 August 2014 by admin

छात्र संगठन एसएफआई की जिला कमेटी के तत्वाधान जिला कार्यालय से जुलूस निकाल कर जिले भर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर दो सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सम्बोधित सिटी मजिस्टेªट को सौंपा। सत्र 2013-2014 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के खाते में सुनिश्चित की जाए, जिससे कि सभी छात्र व छात्रा अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें। बदहाल विद्युत व्यवस्था को सुधारते हुए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने बताया कि ये प्रकरण 2013-2014 का जिले के सभी महाविद्यालयों के तमाम छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति न होने से कक्षाओं में प्रवेश लेने में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं जो बहुत ही गम्भीर समस्या है।
जिला मंत्री महेश तिवारी ने बताया कि हम पिछले सत्र की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के इस प्रकरण को लेकर हम छात्र संगठन एसएफआई के छात्र व छात्र प्रतिनिधि तीन बार जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिल चुके हैं और उन्होंने पिछली बार 30 जून को 15 दिन का समय लिया था और पूरा एक महीना बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है और जिला समाज कल्याण अधिकारी अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ते हुए चैन की नींद सो रहे हैं जो कि इनकी भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का प्रमाण देता है। अगर सिटी मजिस्टेªट द्वारा दिये गये एक हफ्ते 28 अगस्त को हमारी दोनों मांगों को नहीं पूरा किया गया तो आगे की रणनीति बनाकर हम उग्र आन्दोलन कने के बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in