पांच दिवसीय विकलांग सहायता शिविर के बारे दी गई जानकारी

Posted on 22 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर पे्रसवार्ता के दौरान जिले में चल रही पांच दिवसीय विकलांग सहायता शिविर के बारे में बताया।
भाजपा सांसद वरूण गांधी ने संकल्प लिया है कि समाज के सभी दबे कुचले एवं शोषित पीडि़त जनों की मद्द एवं आंसू पोछने में आगे रहेंगे। सांसद वरूण गांधी ने अपनी उदार एवं परोपकारी सोच के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों में विकलांग सहायता शिविर का आयोजन कर अपनी सोच को कार्यों में परिवर्तित किया है। 16 अगस्त से 20 अगस्त तक पांच दिन तक चले विकलांग सहायता शिविर में कुल 2076 विकलांग का परीक्षण कर चयनित किया गया। जिन्हें उपकरण देकर लाभान्वित किया जायेगा। उक्त बातें करूणा शंकर द्विवेदी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताई।
सांसद वरूण गांधी की सोच है कि सेवा की मार्ग में जाति, धर्म, मजहब, वर्ग के लिए कोई स्थान नहीं है, और यह तथ्य उनके द्वारा आयोजित विकलांग सहायता शिविरों में प्रत्यक्ष दिखाई पड़ रही है। जिसमें सभी जाति, धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने अपना पंजीयन व परीक्षण कराया है। सांसद वरूण गांधी सदैव से सामाजिक एवं सेवा कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं और भविष्य में भी समय-समय पर उनके द्वारा जिले में सेवा प्रकल्प आयोजित किये जायेंगे। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मद्द करना एवं उसे राहत देना ही सांसद के जीवन का मकसद है जिसे वह पूरा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं और यह कारण है कि आज भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के अलावा जिले की जनता भी उनकी भूरि-भूरि सराहना कर रहे हैं। इस मौके पर सुशील त्रिपाठी, करूणा शंकर द्विवेदी, ओमप्रकाश पाण्डेय, डाॅ0 सीताशरण त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, चैधरी हृदयराम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in