Categorized | लखनऊ.

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का 70वां जन्मदिवस आज यहां उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में मनाया गया।

Posted on 21 August 2014 by admin

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का 70वां जन्मदिवस आज यहां उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी एवं अध्यक्षता विधायक श्री बंशी पहाडि़या ने की। कार्यक्रम की शुरूआत स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय सक्सेना ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान कोषाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी ने स्व0 राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अहम है। राजीव जी 21वीं सदी के युगदृष्टा और युग सृष्टा थे। वह नौजवानेां के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता थे। वह विश्व युवा शक्ति के प्रतीक थे। राजीव जी भारत की युवा पीढ़ी और दलितों के सर्वमान्य नेताओं में से थे। ऐसा महान व्यक्तित्व भारत रत्न के सम्मान से सुशोभित हुआ। उन्होने जो भी काम किया वह अनुकरणीय है। उन्होने कहा कि भारत के युवाओं को जगाने में उनका ऐतिहासिक योगदान था। उसी परम्परा में उनके पुत्र -हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी उसी मिशन को पूरा करने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि राजीव जी चाहते थे कि हर गरीब के घर तक उसका अधिकार पहुंचे। हमें उनके इस योगदान को स्मरण रखने की आवश्यकता है।
श्री सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक श्री बंशी पहाडि़या ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत कम समय के लिए आते हैं, राजीव जी एक मिशन लेकर आये थे। भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का जो उनका सपना था उसे हम सभी कंाग्रेसजनों को पूरा करने का संकल्प लेना है। उन्होने कहा कि राजीव जी ने सूचना-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रान्ति लाने का जो काम किया है उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर पूर्व सांसद डा0 संतोष सिंह, पूर्व विधायक श्री सोमांश प्रकाश, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री राज बहादुर पूर्व मंत्री, श्री ओंकार नाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री आबिद हुसैन, श्री संजीव सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, श्री इरशाद अली, श्री शकील फारूकी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री बलदेव चैधरी, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती शाहीन अख्तर, श्री कमाल याकूब आदि वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।
श्री सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री चन्द्रशेखर सिंह, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री रमेश मिश्र, श्री सुभाष श्रीवास्तव, सरदार रंजीत सिंह, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री अरशी रजा, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री नसीम खान, श्री मेंहदी हसन, श्री आशुतोष मिश्र, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्रीमती मनू सिंह, श्रीमती ललिता शर्मा, श्री परवीन खान, सुश्री साबरा खातून, श्री शंकर लाल गौतम, श्री अवधेश सिंह, श्री विवेक नरायन मिश्र कन्नौज, श्री रामगोपाल सिंह, श्री प्रदीप गौड़, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री रामपाल वर्मा, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव,  श्री ताज मोहम्मद, श्री संजय सिंह, श्री के0के0 शुक्ला, श्री अशोक बाल्मीकि, श्रीमती किरन वर्मा, श्रीमती सरलेस रावत, श्री मुन्ना लाल, श्री कमाल अहमद हीरू सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in