Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालयों पर बचपन डे केयर सेन्टर की स्थापना का लक्ष्य

Posted on 21 August 2014 by admin

प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालयों पर नवीन बचपन नर्सरी केन्द्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके लिए 04 करोड़ रू0 की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ स्थापित बचपन डे केयर सेन्टर के संचालन हेतु एक करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है।
विकलांग कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 03 से 07 वर्ष तक विकलांग बच्चों को सामान्य स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कराने हेतु प्रशिक्षित करने के लिए इन सेन्टर में शिक्षण /प्रशिक्षण के साथ आवागमन की निःशुल्क शिक्षा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2014-15 में प्रदेश के जिन 10 मण्डल मुख्यालयों पर बचपन डे केयर सेन्टर खोला जाना प्रस्तावित है, उनमें अलीगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, मिर्जापुर, बस्ती, आजमगढ़, कानपुर नगर, फैजाबाद, गोण्डा तथा गोरखपुर शामिल हैं। लखनऊ, इलाहाबाद एवं वाराणसी में 60 बच्चों की क्षमता वाले तथा आगरा, सहारनपुर, झांसी, बरेली एवं गौतमबुद्ध नगर में 30 बच्चों की क्षमता वाले बचपन डे केयर सेन्टर पहले से ही संचालित किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in