Categorized | लखनऊ.

परिवहन मंत्री ने कम राजस्व वसूली पर व्यक्त की अप्रसन्नता

Posted on 21 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने जुलाई माह में निर्धारित राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष कम वूसली किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सख्त चेतावनी दी है कि आगामी सितम्बर तक सभी अधिकारी लक्ष्यों के सोपक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग व अवैध बस संचालन को कड़ाई से रोकने के निर्देश दिये हैं।
परिवहन मंत्री आज यहां परिवहन आयुक्त कार्यालय में परिवहन राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सम्भल, अमेठी, हापुड़ तथा एटा जैसे छोटे जिलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये छोटे जिले तो निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक की वसूली कर ले रहे हैं, लेकिन लखनऊ एवं मेरठ जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण जिले 80 प्रतिशत से भी कम राजस्व की वसूली कर पाये हैं। यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है। बैठक में बताया गया कि जुलाई माह के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य 346.63 करोड़ रुपये के सापेक्ष 290.97 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली हुई है।
परिवहन मंत्री ने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिये कि जो अधिकारी लगातार तीन माह तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य से कम वसूली करे, उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि परिवहन अधिकारी राजस्व वसूली के साथ-साथ प्रवर्तन कार्य में भी तेजी लायें जिससे ओवरलोडिंग व अवैध वाहन संचालन को कड़ाई से रोका जा सके।

स्कूली वाहनों के विरूद्ध कड़ाई से चलाये गये राज्यव्यापी सफल अभियान की ही भांति ओवरलोडिंग तथा अवैध वाहन संचालन को रोकने के लिए कड़ाई से अभियान चलाये जाने के संबंध में परिवहन मंत्री ने सभी सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को सख्ती से प्रवर्तन कार्य चलाने के निर्देश दियेे। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रवर्तन कार्य में शिथिलिता न बरतें। यदि कड़ाई से वाहनों की चेकिंग की जायेगी तो न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि ओवरलोडिंग व अवैध वाहन संचालन पर कड़ाई से अंकुश भी लग सकेगा।
परिवहन मंत्री ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के संबंध में सभी परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने जिलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना बाहुल्य 15 से 20 ‘‘ब्लैक स्पाट’’ चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करायें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।
बैठक में परिवहन राज्यमंत्री श्री मानपाल सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन श्री कुमार अरविन्द सिंह देव, परिवहन आयुक्त श्री के रविन्द्र नायक के अलावा सभी सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in