Categorized | लखनऊ.

जिला आबकारी अधिकारी जनपदवार लक्ष्य के अनुरूप आबकारी राजस्व प्राप्त करें -आबकारी आयुक्त

Posted on 21 August 2014 by admin

प्रदेश के आबकारी आयुक्त श्री अनिल गर्ग ने बताया कि चालू वर्ष 2014-15 मंे आबकारी से 14500 करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष माह जुलाई 2014 तक 3843.48 करोड़ रुपये प्राप्त किया गया है। यह धनराशि वर्ष 2013-14 में माह जुलाई तक प्राप्त धनराशि 3564.30 करोड़ रुपये के सापेक्ष से 279.18 करोड़ रुपये अधिक है।
श्री गर्ग ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आबकारी राजस्व प्राप्त करना सुनिश्चित करें। लक्ष्य से कम वसूली वाले जनपदों के अधिकारियों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मण्डलों में तैनात उप आबकारी आयुक्त तथा संयुक्त आबकारी आयुक्तों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीन जनपदों के आबकारी राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु जगह-जगह छापे डालने की कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव आबकारी द्वारा भी प्रत्येक माह समीक्षा की जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in