Categorized | लखनऊ.

वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 2.37 करोड़ पौधों का रोपण

Posted on 21 August 2014 by admin

प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक श्री जे0एस0 अस्थाना ने बताया कि वर्ष 2014-15 में शासन द्वारा वन विभाग हेतु 49582 हे0 क्षेत्र में 322283 पौधों के रोपण का लक्ष्य तथा अन्य विभागों के लिये 18598 हे0 क्षेत्र में 12088700 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। वर्षाकाल प्रारम्भ होते ही वृक्षारोपण कार्य प्रारम्भ कर वन विभाग द्वारा अगस्त, 2014 के द्वितीय सप्ताह में 30126.35 हे0 क्षेत्र में 21291730 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा 3806.10 हे0 क्षेत्र में 2468825 पौधों का रोपण किया गया है। इस प्रकार कुल 33932.44 हे0 में 23760555 पौधों का रोपण किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 01 जुलाई से 07 जुलाई, 2014 तक वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु प्रत्येक जनपद में वृहद् स्तर पर गोष्ठियाँ, प्रचार-प्रसार, मा0 जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर जनता एवं विशेषकर स्कूली बच्चों में जागरुकता पैदा कर पौध-रोपण कराने हेतु लक्ष्य रखा गया था। वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 01 जुलाई को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में किया गया है।
दिनांक 24.07.2014 को मा0 मुख्यमंत्री जी, के कर कमलों से डा0 शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय, लखनऊ के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वन महोत्सव पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों, जन प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभागिता कराई गयी है। इस परिप्रेक्ष्य में 01 जुलाई से 07 जुलाई 2014 तक कुल 876 वन महोत्सव स्थलों में 86948 पौधों का रोपण किया जा चुका है। माह जुलाई से अब तक 11 जनपदों में वन महोत्सव में विशिष्ट वृक्षारोपण में कुल 221745 पौधों का रोपण किया गया है।
वर्ष 2014-15 में वृक्षारोपण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु प्रत्येक जनपद में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में मृदा एवं जलवायु के अनुकूल शीशम, नीम, अमलतास, गुलमोहर, जकरैण्डा, सिरस, कंजी, आम, छितवन, बरगद, पीपल, पाकड़, मौलश्री, कचनार, कदम्ब, इमली, बेल व महुवा आदि विभिन्न प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in