Categorized | लखनऊ.

महिला महाविद्यालयों में सर्विलांस रिकाॅर्डिंग कैमरे लगाये जाने का निर्णय

Posted on 21 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महिला महाविद्यालयों में छात्राओं के साथ दुव्र्यवहार/छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने एवं अवांछनीय तत्वों पर दृष्टि रखने के लिये महिला महाविद्यालयों के मुख्य द्वार एवं परिसर के भीतर प्रमुख स्थलों यथा हाॅस्टल आदि पर सर्विलांस रिकाॅर्डिंग कैमरे लगाये जाने का निर्णय लिया गया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री नीरज कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने कहा कि महिला महाविद्यालयों के मुख्य द्वार एवं परिसर के भीतर प्रमुख स्थलों पर सर्विलांस रिकार्डिंग कैमरे एक माह के अंदर लगवाये जाने तथा उनके डाटा 15 दिनों तक सुरक्षित रखे जाने के निर्देश समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह अधिकारी सर्विलांस रिकार्डिंग कैमरे लगवाये जाने सम्बन्धी कार्य का अनुश्रवण करेंगे तथा माह के अंत में निरीक्षण करवाकर आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in