Categorized | लखनऊ.

समस्याओं को एक निश्चित समय में निस्तारित किया जायें -शिवपाल सिंह यादव

Posted on 21 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं को हल करना प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं का समाधान ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश की गरीब जनता की परेशानियों को देखते हुए उनके प्रार्थना पत्रों पर अविलम्ब-निर्णय लेकर कार्यवाई सुनिश्चित की जाये तथा एक निश्चित समय सीमा के अन्दर उनकी समस्याओं का समाधान करें। अधिक से अधिक प्रदेश की जनता का भला हो तथा अपनी परेशानियों के लिये इधर-उधर भटकना न पड़े यही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उ0 प्र0 सरकार चाहती है कि सभी प्रदेश वासियों को साफ-सुथरी, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायें
श्री यादव आज जनसुनवाई भवन में प्रदेश के विभिन्न जिलों दूर-दराज इलाके से आयी हुई जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि गाॅव, गरीब और किसानों के विकास के लिये प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और उन्हें लाभ पहॅुचानें के उद्देश्य से कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये आप सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि बिना आप सभी के सहयोग से हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर नही ले जा सकते।
श्री यादव नेे सभी से प्रदेश सरकार को सहयोग देने की अपील की। उन्होने कहा कि सभी लोग प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठायें। श्री यादव ने कहा कि एक दूसरे से मिलकर लाभकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुॅचाकर उन्होने उनके लाभ व अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in