Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री 22 अगस्त को यू0पी0 बोर्ड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 1311 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे

Posted on 21 August 2014 by admin

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आगामी 22 अगस्त को यू0पी0 बोर्ड के कक्षा 10 व 12 में सर्वोच्तम अंक प्राप्त करने वाले 500-500 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। प्रदेश में कुल 1311 छात्र-छात्राओं के साथ इस कार्यक्रम में उनके अभिभावाक भी भाग लेगें। इस समारोह का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया है। रमाबाई अम्बेडकर स्थल में समस्त छात्र-छात्राओं के अभिभावाकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री इकबाल महमूद राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह तथा राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा श्री विजय बहादुर पाल सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री मनोज कुमार सिंह ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in