Categorized | लखनऊ.

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर करे सरकार - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 18 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बाढ़ की तबाही के दौरान सपा सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाये है। पार्टी प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने प्रदेश बाढ़ के कारण मची तबाही पर कहा कि सपा सरकार को पूर्व जानकारी थी परन्तु बचाव की कोई व्यवस्था न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण  है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ता और नेता बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पीडि़तो की जीतोड़ मदद कर रहे है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि जब बाढ़ की सम्भावना पहले से ही थी तथा केन्द्र सरकार द्वारा बार-बार चेतावनी भी दी जा रही थी तब सपा सरकार क्या कर रही थी ? क्यो प्रदेश में इस बाढ़ जैसी आपदा का सामना का करने के पूर्व में प्रबन्धन नही किया गया ? बाढ़ ग्रस्त  क्षेत्रों में पीडि़तों को भोजन, पानी, तक नहीं मिल पा रहा है। जानवरों को चारा की अनुपलब्धता भी चिन्ता का विषय है। लोंगो के घर डूब गये, फसलें बर्बाद हो गई परन्तु सरकार सिर्फ खाना-पूरी में व्यस्त है। प्रदेश का एक बहुत बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है और सरकारी मदद नदारद।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमितशाह और प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के आह्वान पर पार्टी के सांसद, नेता और कार्यकत्र्ता बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य में तन मन और धन से सहयोग करेगें। राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी के कार्यकत्र्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जी के आह्वान पर काम करने को कृत सकंल्प हैं।
डाॅ0 मिश्र ने सरकार से भी आग्रह किया वो युद्ध स्तर पर बचाव कार्य की व्यवस्था करें। पीडि़तों को हर संभव मदद के लिए सरकार अपनी निष्क्रियता छोडे़ और सक्रिय भूमिका निभाऐ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in