Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो द्वारा कार्यक्रम ‘तेरी मुस्कान’ का शुभारम्भ

Posted on 18 August 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कम्युनिटी रेडियो (90.4 मेगाहट्र्ज) पर एक नये कार्यक्रम ‘तेरी मुस्कान’ की शुरूआत की गयी है जो कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर आधारित है। बच्चों के कल्याणार्थ आरम्भ किये गये इस  साप्ताहिक कार्यक्रम का लोकार्पण ग्राम नूरपूर बेहटा में किया गया। इस अवसर पर तमाम ग्रामवासी, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर सी.एम.एस. फिल्म्स एवं रेडियो विभाग के हेड श्री वी. कुरियन ने उपस्थित ग्रामवासियों को कार्यक्रम ‘तेरी मुस्कान’ के बारे में विस्तार से बताया तथा ग्रामवासियों को सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने के लिए के लिए एक रेडियो सेट भी प्रदान किया। कार्यक्रम ‘तेरी मुस्कान’ के शुभारम्भ के अवसर पर नूरपुर बेहटा के लोगों में सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो की टीम के साथ वृक्षारोपण करके लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री एन. के. वर्मा ने स्वच्छता से रहने का भी एक प्रजेन्टेशन देकर ग्रामवासियों को साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया। सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो के प्रोग्राम संयोजक आर. के. सिंह ने इस अवसर पर नूरपूर बेहटा के ग्रामवासियों को सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो पर आमन्त्रित करके कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in