Categorized | लखनऊ.

शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा छात्रों ने दिखाई विश्व एकता की झलक

Posted on 18 August 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा न्यू पैरेन्ट्स ईवनिंग एवं सी.आई.एस.वी. मिनी कैम्प का ‘नेशनल प्रेजेन्टेशन’ समारोह सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम मंे बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस रंगारंग समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसा अद्भुद समाँ बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। समारोह में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बने बच्चों ने विभिन्न देशों की पारम्परिक पोशाक में गीत, संगीत व लोकनृत्यों के माध्यम से विश्व एकता की शानदार मिसाल प्रस्तुत करते हुए हॅसते-गाते विश्व परिवार की भव्य झाँकी प्रस्तुत की। मैत्री, सद्भाव व भाईचारे की भावना से ओतप्रोत इस लघु विश्व की दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा दो दिवसीय चिल्ड्रेन्स इन्टरनेशनल समर विलेज (सी.आई.एस.वी.) मिनी कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों ने दो दिनों तक साथ-साथ रहकर विश्व शान्ति एवं विश्व बन्धुत्व का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथापि इस शिविर का समापन ‘नेशनल प्रजेन्टेशन समारोह’ के साथ हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विश्व शान्ति एवं विश्व एकता से ओतप्रोत शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर अभिभावकों व छात्रों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की
प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान ने कहा कि प्रत्येक बच्चा धरती का प्रकाश बन सकता है। इसके लिए जरूरी है कि उसे उद्देश्यपूर्ण शिक्षा मिले और एक स्नेहमयी वातावरण में उसका बहुमुखी विकास हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो आगे आने वाली पीढि़यों को संरक्षण व सुरक्षा प्रदान करे। डा. कामरान ने कहा कि इस बाल शिविर के द्वारा बच्चों ने मिलकर पूरे विश्व में शांति, एकता, सौहार्द, सहयोग एवं सद्भावना की प्रार्थनायें शिविर में की, साथ ही विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बने बालकों ने एक साथ मिलकर पूरे विश्व को आपसी प्रेम एवं एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प लिया। उन्होंने इस समारोह में अभिभावकों के अपार सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. किताबी ज्ञान के साथ साथ मानवता की शिक्षा देकर बच्चों का सम्पूर्ण विकास करने को प्रतिबद्ध है और आज का यह कार्यक्रम इन्हीं विचारों का साकार रूप है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में ऐसे प्रयासों की जरूरत है जिससे प्रत्येक बालक को घर व विद्यालय दोनों जगह विश्व शान्ति एवं विश्व एकता के विचार मिल सकें। डा गाँधी ने सी.आई.एस.वी. मिनी कैम्प की अभूतपूर्व सफलता के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in