Categorized | लखनऊ.

शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी

Posted on 16 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई दी है।
श्री यादव ने प्रदेशवासियों को दिये अपने बधाई संदेश में कहा कि आज का दिन बहुत ही गौरवशाली है। यह दिन हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण कराता हैं। आज के दिन हमे महान देशभक्तों के सपने को साकार करने के लिए संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर पी0सी0एफ0 के चेयरमैन श्री आदित्य यादव ने भी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासी आपस में  मिलकर भाईचारे एवं एकता के साथ इस राष्ट्रीय उत्सव को मनायंे तथा प्रदेश के विकास का संकल्प लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in