Categorized | लखनऊ.

हज यात्रियों की ट्रेनिंग के दौरान टीकाकरण होगा

Posted on 16 August 2014 by admin

हज-2014 के लिए जाने वाले हज यात्रियों के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की व्यवस्था हो गई है। आगामी 19 अगस्त, 2014 को हज यात्रियों की ट्रेनिंग यहां दारूल उलूम नदवातुल उलमा कालेज में होगी। इसी ट्रेनिंग के दौरान टीकाकरण का कार्य भी वहीं पर कराया जायेगा, जिन हज यात्रियों का नदवा कालेज में टीकाकरण नहीं हो पायेगा, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि टीकाकरण का कार्य हज समिति कार्यालय, 10-ए, विधान  सभा मार्ग, लखनऊ में निरन्तर 20 अगस्त से 23 अगस्त, 2014 तक चलता रहेगा। यहां पर भी हज यात्री आकर टीका लगवा सकते हैं।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव डा0 सुल्तान अहमद ने आज यहां दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in