Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि सेवा में नवागत युवा अधिकारी तथा अधिकारीगण अपनी बेहतर कार्यशैली से

Posted on 16 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि सेवा में नवागत युवा अधिकारी तथा अधिकारीगण अपनी बेहतर कार्यशैली से आम नागरिकांे के मध्य अपनी अलग पहचान बनायंे। उन्हांेने कहा कि अपने सेवाकाल में शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्यवन सुनिश्चित कराने हेतु स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने हेतु जनता से सीधे संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकांे को सम्मान देते हुए उनकी बातों को गम्भीरता से सुनकर पारदर्शिता पूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि अधिकारी की तैनाती के पूर्व भी उसके कार्यशैली की चर्चा प्रारंभ होने के कारण समाज में उसकी छवि अलग बन जाती है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यो का पारदर्शिता के साथ त्वरित निष्पादन एवं निस्तारण सुनिश्चित करें तथा आम नागरिकों से कतई दूरी न बनायें। युवा अधिकारी अपने शासकीय सेवा काल में अपने को अधिकारी न समझकर जनता का सेवक समझें ताकि समाज का उन पर भरोसा अधिक हो सके।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में वर्ष 2013 के प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों से भेंट कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि अधिकारियों को अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन बगैर किसी दबाव के नियमों के अनुसार सम्पादित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु अधीनस्थ कर्मियों की रिपोर्ट को आधार मान कर ही नहीं बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक जानकारी प्राप्त कर हल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि शासकीय सेवाकाल के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लम्बित वादों का भी निर्धारित अवधि में निस्तारण कर पात्र लोगों को न्याय दिलाना चाहिए ताकि निर्धन एवं पात्र लोग न्याय हेतु दर दर न भटकें।
भंेट के समय महानिदेशक उ0प्र0 प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी श्री नेत राम, सचिव सचिवालय प्रशासन श्री अरविन्द नारायण मिश्रा सहित वर्ष 2013 के प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी सर्व श्री अमरेन्द्र कुमार वर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, शादाब असलम, प्रशान्त कुमार भारती, लालता प्रसाद शाक्य, जय प्रकाश, अरूण कुमार सिंह, कुंवर पंकज, सुशील कुमार गोंड, अरविन्द कुमार सिंह, सत्यप्रकाश ंिसंह, विनीता सिंह, विवेक कुमार मिश्र, अरूण कुमार यादव, राकेश सिंह, आजाद भगत सिंह, कमलेश चन्द्र, पंकज कुमार वर्मा, मदन कुमार, नीता यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in