Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।

Posted on 16 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। आज लाल किलें के प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजटिल भारत , सांसद ग्राम योजना, सभी स्कूलों में शौचालय, प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी घोषणाओं और देश में महिला सुरक्षा और हिंसा खत्म करने का संकल्प लिया है उसकों पूरा करने में उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुटेंगे। उक्त बाते भजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पूर्व सांसद राम नारायण साहू ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर झण्डारोहण के उपरान्त कहीं।
झण्डारोहण समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने कहा कि आजादी हमें बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे है तो उसके लिए कितनी माँओं ने अपने लाल खोये है, कितनी बहनों ने भाई और कितनो ने अपने सुहाग का बलिदान किया है।
उक्त कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर देश की आजादी की 68वीं वर्षगांठ पर झण्डारोहन के अवसर पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, कमल ज्योंति के राजकुमार जी, मुख्यालय सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, फ्रेन्डस आॅफ बीजेपी के अशोक दूबे, किसान मोर्चा के शारदानन्द, हरिशंकर बाजपेयी, सुनील त्रिपाठी, युवा मोर्चा के राहुल मिश्रा, कुलदीप पति त्रिपाठी आदि लोग सम्मिलित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in