हाईटेंशन की चपेट में आने से दो की मौत,चार घायल

Posted on 16 August 2014 by admin

एक बार फिर विद्युत विभाग की लापरवाही उजागिर हुई है। जर्जर तार  होने के कारण विद्यालय से घर लौट रहे पिता-पुत्र की हाईटेंशन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि चार छात्र झुलस गये।  मौके पर पहुॅची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब कि चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली नगर अंतर्गत महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की छुटट्ी दोपहर डेढ़ बजे हुई, जहां रूहटठा गली मोहल्ला निवासी राजेन्द्र 35 वर्ष अपने बच्चे स्पर्श उम्र 10 वर्ष को लेने विद्यालय गये थे। बच्चे को लेकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे कि दाल मिल के समीप खडे़ ट्रक पर हाईटेशन तार गिरा था जिसकी चपेट में आने से पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने दोनो को लेकर जिला चिकित्सालय पहुॅची, जहां चिकित्सकों ने दोनो की मौत की पुष्टि कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पूरे शहर में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव व एडीएम मौके पर पहुॅच कर घटना की जानकारी ली और जांच के आदेश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in