Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

Posted on 16 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 68वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर देश एवं प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने आजादी के लिए शहीद हुए सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि 1857 से लेकर स्वतंत्रता के लिए चले सभी संघर्षाें में उत्तर प्रदेश के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज का दिन महात्मा गांधी को याद करने का भी दिन है, जिनके सफल नेतृत्व में देश आजाद हुआ। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आदि समाजवादी चिंतकों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने आजादी से पहले एवं उसके बाद भी समाजवादी आन्दोलन को एक नई दिशा दी।
श्री यादव ने कहा कि आजादी के बाद देश ने बहुत तरक्की की है लेकिन विकास के लक्ष्य तभी पूरे होंगे जब उत्तर प्रदेश खुशहाली एवं समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से समाजवादी सरकार ने किसानों, नौजवानों, छात्रों एवं गरीबों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराकर आगे बढ़ाने का काम किया है। इलाज, दवाई एवं सिंचाई के मुफ्त व्यवस्था की गई है। सड़कों के निर्माण और अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक एवं सूचना प्रौद्योगिकी के विकास एवं प्रसार से विश्व का परिप्रेक्ष्य बदला है। विश्व का बाजार एक हो रहा है और दायरे सीमित हो रहे हैं। ऐसे में हमारे सामने नई चुनौतियां हैं, जिनका हमें मुकाबला करना है।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश बहादुर, श्रीमती अनीता सिंह, सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, श्री शम्भू सिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in