Categorized | आगरा

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Posted on 16 August 2014 by admin

15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी पंकज कुमार एवं  सभी सरकारी कार्यालयों में उनके कार्यालयध्यक्षों द्वारा  भवनों एवं समस्त स्कूल कालेजों में प्रातः 8 बजे झण्डारोहण किया जायेगा और जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों पर झण्डारोहण के पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित भी किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी प्रोटोकोल अरूण कुमार ने बताया कि प्रातः 6ः30 क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन एकलब्य स्टेडियम से शुरू होकर नन्द सिनेमा चैराहा, आयुक्त आवास होेते हुये क्लार्क शीराज से मुड़कर लालबहादुर शास्त्री चैराहा से माल रोड, एकलव्य स्टेडियम तक कार्यक्रम के संयोजक नगर मजिस्ट्रेट, कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी होंगे। प्रभात फेरी का आयोजन भी प्रातः 6ः30 बजे से सभी विद्यालयों, मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, तहसील व विकास खण्ड मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कराया जायेगा।
शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे शहीद स्मारक संजयप्लेस पर सचिव सोल्जर बोर्ड तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट(प्रथम) करायेंगे।  रन फोर फ्रीडम कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः 11 बजे एकलब्य स्टेडियम से प्रारम्भ होकर सदर की ओर से बायें मुड़ते हुए एकलव्य स्टेडियम पर समापन होगा, जिसमें नगरीय क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे जो सफेद ड्रेस एवं स्वतंत्रता का प्रतीक चिन्ह लगी कैप लगाकर सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी/संयोजक डीआईओएस,बीएसए, नगर मजिस्ट्रेट,आरएसओ तथा क्षेत्राधिकारी यातायात होंगे।
विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत नगर निगम सभी महानुभावों की मूर्तियां जो कि विभिन्न चैराहों तथा प्रमुख स्थलों पर लगी है, उनकी सफाई 13-14 अगस्त को करायी जायेगी। उन्होंने बताया  कि शहर, तहसील तथा विकास खण्डों की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम किया जाय। 14-15 अगस्त की रात्रि में कलेक्ट्रेट एवं समस्त सरकारी भवनों, स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक इमारतों, वाणिज्यिक संस्थानों व प्रमुख चैराहों पर प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी।  मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा विभिन्न उपयुक्त स्थलों में से मलिन बस्तियों का चयन करके चिकित्सा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का  आयोजन किया जायेगा। फल एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम चिकित्सालयों, केन्द्रीय/ जिलाकारागार, कुष्ठ आश्रम, नारी संरक्षण गृह, मूक वधिर विद्यालय, भिक्षुक गृहों में कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in