Categorized | लखनऊ.

रक्षाबंधन आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है : मुख्यमंत्री

Posted on 11 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पर्व आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाकर समाज को जोड़ते हैं। उन्होंने रक्षाबंधन को एक अनूठा पर्व बताते हुए कहा कि ऐसा त्यौहार दुनिया के अन्य किसी देश में नहीं मनाया जाता, जिसमें बहन भाई को राखी बांधती है। भाई की कलाई पर जब राखी बांधी जाती है तो वह बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। यह त्यौहार देश की प्राचीन परम्परा का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री आज यहां हजरतगंज में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न समुदायों की बालिकाओं द्वारा दूसरे समुदाय के बालकों को राखी बांधी गई। बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को भी राखी बांधी और श्री यादव ने उन्हें उपहार भेंट किए। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रख्यात कवि श्री गोपालदास नीरज द्वारा किया गया। इसके पूर्व, आयोजन स्थल पहंुचने पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन् किया।
अपने सम्बोधन में श्री यादव ने गांधी जी के नेतृत्व में 09 अगस्त, 1942 को शुरू किए गए ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ का स्मरण करते हुए कहा कि अगस्त क्रांति ने आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान की। महात्मा गांधी के आह्वान पर देश की जनता आजादी हासिल करने के लिए जी-जान से जुट गई। परिणाम स्वरूप देश आजाद हुआ और हमनें अपना संविधान बनाया। उन्होंने संविधान में निहित भाईचारे और सौहार्द की भावना को हमेशा कायम रखे जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के वही देश विकसित और खुशहाल बने जहां शांति और अमन-चैन कायम रहा है।
मुख्यमंत्री ने आयोजन की पहल के लिए श्री गोपालदास नीरज के प्रयासों की सराहना की। ऐसे प्रयास समाज के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों एवं अन्य जागरूक लोगों द्वारा निरन्तर किए जाने चाहिए। उन्होंने मीडिया से भी यह अनुरोध किया कि वह समाज को जोड़ने वाले लोगों को आगे लाए। त्यौहारों की साझी रिवाजों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ईद में सेवईं खाने की परम्परा है उसी प्रकार रक्षाबंधन के अवसर पर भी सेर्वइं बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व का यह संदेश है कि आपसी भाईचारा बढ़े और समाज में खाई पैदा करने वाली ताकतों का खात्मा हो।
नीरज जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमांे का अधिक से अधिक संख्या में आयोजन किया जाना चाहिए। अलीगढ़ में ऐसा एक कार्यक्रम पिछले वर्ष उन्होंने आयोजित किया था।
इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री नवीन कुमार जी.एस.सहित शासन-प्रशासन के अन्य अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in