Categorized | लखनऊ.

गोमती को रंक्षा सूत्र बांधकर भाजपा ने लिया ‘गोमती रंक्षा संकल्प’

Posted on 11 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने गोमती को अविरल और निर्मल बनाने का संकल्प लेकर गोमती सफाई अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में रक्षाबंधन के अवसर पर गोमती को रक्षासूत्र बांधकर गोमती रक्षा संकल्प लिया। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि शनि देव मंदिर होटल क्लार्क अवध पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गोमती को रक्षा सूत्र बांधकर गोमती रक्षा संकल्प लिया। अल्पसंख्यक मोर्चे के नगर अध्यक्ष मो. नसीम ने नेतृत्व में मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने गोमती नदी से जलकुम्भी एवं कचरा निकालकर नदी को साफ करने का कार्य किया। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि गोमती नदी हमारी मां स्वरूप है और इसे अविरल एवं निर्मल बनाने के लिये जनजागरण कर जनआन्दोलन बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता करेंगे। लखनऊ के लोकप्रिय सांसद एवं देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती सफाई का संकल्प लिया है जिसके लिये महानगर इकाई के कार्यकर्ता गोमती को साफ करने के लिये कार्य योजना भी बना रहे हैं। गोमती नदी के पुनः उद्धार के लिये गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय बजट में इस अभियान को प्रमुखता से रखा है। गोमती रक्षा संकल्प लेने वालों में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, नगर महामंत्री मुकेश शर्मा, अनुराग मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष मो. नसीम, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू, श्यामजीत सिंह, रजनीश गुप्ता, गुड्डू यादव, साकेत शर्मा, हरसरनलाल गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, बीना गुप्ता, महबूब अंसारी, शिवम सोनकर, अनूप सिंह, अजय सोनकर, सत्येन्द्र सिंह, रामकुमार शुक्ला, जैवा अंसारी, नदीम, शबीना, प्रदीप भाई, सौरभ श्रीवास्तव, पंकज सिंह, मो. नईम, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मनोहरसिंह ने कार्यकर्ताओं को जो संकल्प दिलाया वह निम्नवत् है। मैं ……….. रक्षा बंधन के पावन पर्व अवसर पर संकल्प लेता हूं कि पवित्र नदी गंगा की सबसे बड़ा सहायक नदी गोमती को अविरल और निर्मल बनाने का यथासम्भव प्रयास करूंगा। रक्षा बंधन का पर्व जो हमे रक्षा दायित्व का बोध कराता है इस अवसर पर हम जीवनदाहिनी गोमती नदी का महत्व बताते हुये समाज को जागरूक करने का प्रयास करेंगे व किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री  चित्र, वस्त्र इत्यादि कोई भी वस्तु नदी में विसर्जित नही करेंगे और समय समय पर इसको स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे गोमती नदी जो हमारी माँ स्वरूपी है और हमे पेयजल देकर हमारी जीवन की व्यवस्था करती है अब हमे अपनी मां की रक्षा का निरन्तर प्रयास करना होगा। गोमती नदी जब तक निर्मल और स्वच्छ नही हो जाती हम इस दिशा में अपना सहयोग देते रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in