Categorized | लखनऊ.

‘धार्मिक समन्वय’ पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन सी.एम.एस. में आज से प्रारम्भ

Posted on 11 August 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस के तत्वावधान में ‘धार्मिक समन्वय’ पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन कल 10 अगस्त 2014 से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। इस तीन दिवसीय इण्टरनेशनल इण्टरफेथ कान्फ्रेन्स में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश के प्रख्यात विद्वानों, विचारकों, दार्शनिकों, विभिन्न धर्मों के धर्मावलम्बियों व न्यायविद्ों आदि के लखनऊ पधारने का सिलसिला लगातार जारी है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-संपर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अशर्फाबाद  कैम्पस द्वारा तीन दिवसीय इण्टरनेशनल इण्टरफेथ कान्फ्रेन्स का आयोजन 10 से 12 अगस्त तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है जिसके माध्यम से सारे विश्व में यह संदेश प्रसारित किया जायेगा कि विश्व एकता व विश्व शांति के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी महान धर्मो के बीच समन्वय स्थापित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, इजिप्ट, दक्षिण कोरिया एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से विद्वान, विचारक, दार्शनिक, विभिन्न धर्मावलम्बी व न्यायविद् आदि भाग ले रहे हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि विश्व एकता व विश्व शान्ति को समर्पित इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य विश्व के विभिन्न धर्मों के बीच संवाद कायम करना, धर्म के आधार पर होने वाली दूरियों को मिटाना एवं संसार में प्रेम और भाईचारा की भावना को बढ़ावा देना है। इस तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात विद्वान ‘धर्म और आध्यात्म’  ‘धार्मिक स्वतन्त्रता: वरदान या अभिशाप’, ‘इन्टरफेथ डायलाॅग को बढ़ाने में मीडिया की भूमिका’ एवं ‘धर्मः आम आदमी का नज़रिया’ आदि विषयों पर अपने सारगर्भित विचार रखेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन कल, 10 अगस्त को देश-विदेश से पधारे विद्वान पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होंगे तथापि इसके उपरान्त सम्मेलन के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा करेंगे। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 11 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा किया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाली कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों में न्यायमूर्ति डा. आदिल ओमर शरीफ़, डेप्युटी चीफ जस्टिस, सुप्रीम कन्स्टीटूयशनल कोर्ट आॅफ इजिप्ट, श्री माइकल डी सालाबेरी, भूतपूर्व राजदूत, मिनिस्ट्री आॅफ फाॅरेन अफेयर्स, कनाडा, प्रोफेसर जान एटान्सिओ, जज, विलियम हॅले एटवेल, चेयर आॅफ कन्स्टीट्यूशनल लाॅ, यूएसए, श्री डेविड रिस्ले, यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेन्ट आॅफ जस्टिस, इजिप्ट, श्री मैन ही ली, चेयरमैन एण्ड प्रेसिडेंन्ट आॅफ हीवेन्ली कल्चर, वल्र्ड पीस रेस्टोरेशन आॅफ लाइट, दक्षिण कोरिया, श्री एन्थोनी जे. वाट्सन, ऐसोसिएट डायरेक्टर आॅफ मिडिल ईस्ट स्टडीज, यूएसए, श्री अशोक सज्जनहार, सेक्रेटरी, नेशनल फाउण्डेशन फाॅर कम्युनल हार्मनी, भारत, सुश्री जेना सोराबजी, वाइस-चेयरमैन, राष्ट्रीय बहाई आध्यात्मिक सभा, भारत, सुश्री नाज़नीन रोहानी, सैकेट्री, राष्ट्रीय बहाई आध्यात्मिक सभा, नई दिल्ली, श्री राजेन्द्र बग्गा, श्री गुरू सिंह सभा, लखनऊ, भिक्षु प्रज्ञानन्द जी, बौद्ध समिति लखनऊ, श्री शैलेन्द्र जैन, भारतीय जैन मिलन, लखनऊ, मो. खालिद रशीद फिरंगीमहली, फिरंगी महल, चैक, लखनऊ, बिशप जेराल्ड जाॅन मथाइस, बिशप आॅफ लखनऊ, स्वामी पररूपानंद जी, रामकृष्ण मठ, लखनऊ एवं मौलाना कब्ले सादिक, यूनिटी कालेज, लखनऊ आदि प्रमुख हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in