दादा पीके राय की पत्नी मंजू राय का निधन

Posted on 11 August 2014 by admin

वरिष्ठ पत्रकार दादा पीके राय की पत्नी श्रीमती मंजू राय (70) का गुरुवार को अपरान्ह गुड़गांव में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका शव शुक्रवार को लखनऊ लाया गया तथा अन्तिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुण्ड घाट पर सम्पन्न हुआ।
नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं द हिन्दू के पूर्व उत्तर प्रदेश ब्यूरो प्रमुख पीके राय की पत्नी मंजू राय का जन्म बरेली में हुआ था। उन्होंने बरेली में ही शिक्षा ग्रहण की तथा एम.ए, बी.एड किया। एक बेटा तथा एक बेटी की मां सत्तर वर्षीय श्रीमती राय लगभग सात माह से बीमार थीं, गुड़गांव में उनका उपचार हो रहा था। इस वर्ष जनवरी में स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें राजधानी से गुड़गांव ले जाया गया था। उनका निधन गुड़गांव में ही स्थित बेटी के आवास पर गुरुवार  को 3 बजे हुआ।
दादा की पत्नी के निधन का समाचार मिलने के बाद से उनके परिजनों, मित्रों, रिश्तेदारों तथा पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया है। सुलतानपुर में उपजा की तरफ से एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पत्रकार साथियों ने दादा की पत्नी मंजू राय के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस मौके पर अध्यक्ष अरूण जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, महामंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विक्रम बृजेन्द्र सिंह, सतीश तिवारी, दर्शन साहू जितेन्द्र श्रीवास्तव, विजय विद्राही,, संतोष यादव, जगन्नाथ वर्मा, करूणाशंकर तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in