Categorized | लखनऊ.

डा0एस0के0पाण्डेय को तुलसी साहित्य सम्मान

Posted on 09 August 2014 by admin

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश की ओर से जाने-माने लेखक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (वित्त) डा0 सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय को तुलसी साहित्य सम्मान प्रदान किया गया है। गोस्वामी तुलसीदास की जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में डा0 पाण्डेय को यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव डा0 हरशरण दास ने प्रदान किया।
गौरतलब है कि डा0 पाण्डेय को इससे पूर्व उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, उ0प्र0संस्कृत अकादमी समेत कई प्रतिष्ठित संस्थाओं की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। डा0 पाण्डेय धर्म, संस्कृति, ज्योतिष, आयुर्वेद एवं साहित्य के अनेक विषयों पर 26 से अधिक पुस्तकों का प्रणयन कर चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in