Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार जन विरोधी - डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 09 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार न तो गरीबों को सुरक्षा मुहैय्या करा पा रही है और ना ही उन्हें न्याय उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता व गरीबों के प्रति उदासीनता भरी नीतियों के चलते जनता को चैतरफा मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां पूरे प्रदेश की सड़के खस्ताहाल हैं वहीं रोडवेज बसों के किराये में वृद्धि कर सरकार जनता पर और बोझ डालने जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार जन सामान्य को जन सुविधाएं मुहैय्या कराने में पूर्णतया विफल साबित हुई है। भारी उमस में बिजली संकट झेल रहे लोगों पर बिजली कनेक्शन का चार्ज बढ़ाना व बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव सपा की गरीब विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। समाजवादी पार्टी सरकार लोगों को आवश्यक सुविधाओं से भी मरहूम कर देना चाहती है। भाजपा इन दरों में वृद्धि की कठोर निन्दा करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in