Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने दो सी0एम0ओ0 और एक डी0एस0ओ0 को निलम्बित करने के निर्देश दिए

Posted on 08 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अनुपस्थित रहने के कारण कानपुर देहात के मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 कर्ण सिंह, ललितपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0सी0 निरंजन तथा लखनऊ के जिला पूर्ति अधिकारी श्री चन्द्रशेखर ओझा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गम्भीर रुख अपनाते हुए ये निर्देश दिए।
श्री यादव ने कहा है कि जनपदीय अधिकारियों की उपस्थिति उनके कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन सुनवाई के दौरान प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या शिथिलता को गम्भीरता से लिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in