Categorized | लखनऊ.

आजम साहब,‘ये पब्लिक है सब जानती है‘-डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 05 August 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार के ताकतवर मंत्री आजम खांन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि शिया धर्म गुरू और आजम खांन की बयानबाजी में भाजपा नेताओं को आजम खांन द्वारा घसीटना दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि बडे़ ताज्जुब की बात है कि श्री आजम खांन की तीन-2 चिट्ठियांे का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान न लिया जाना। व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि जनता श्री आजम खानं के दर्द को समझ सकती है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने आजम खां के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि जब उन्हें सरकार और अपने मुख्यमंत्री को दबाव में लेना होता है वे प्रेस में चले जाते है और मुख्यमंत्री सरकार समेत उनकी जिद के आगे झुक जाते है। शिया धर्म गुरू और आजम के बयान युद्ध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर आखिर वे अपनी कौम को क्या संदेश देना चाहते है ? डाॅ0 मिश्र ने उन्हें सलाह दी कि हर समय , हर विषय पर राजनैतिक निशानेबाजी से उन्हें बाज आना चाहिए, ‘ये पब्लिक है सब जानती है‘।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने एक बार फिर कहा कि इस तरह की सार्वजनिक प्रतिक्रिया व्यक्त करके वे कहां निशाना साध रहे है ? श्री आजम खांन ताकतवर मंत्री है। उन्हे इस तरह की कार्यवाही से सपा सरकार की फजीहत नही करनी चाहिए सरकार यदि उनकी जायज मांगे नहीं सुनती तो अपनी कौम के हित में उन्हें इस्तीफा देकर सरकार से बाहर आ जाना चाहिए। सरकार और उसके मुखिया की सार्वजनिक आलोचना सपा सरकार की साख को गिरा रही है। डाॅ0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार पहले से ही अपनी साख के संकट से जूझ रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in