Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज

Posted on 05 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज यहां उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0ॅ निर्मल खत्री की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी, पूर्व विधायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभाग के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त करके मौजूद पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया।
डाॅ0 खत्री ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के ऊपर संगठन की अहम जिम्मेदारी है। आप लोगों को क्षेत्रों में जाकर अनुसूचित जाति के बीच भावनात्मक रूप से रिश्ता बनाना है और लगाव पैदा करना है ताकि जब भी आपको आवश्यकता हो तो वह सभी आपके साथ डटकर खड़े रहें। अनुसूचित जाति के लोगों को प्रदेश के कुछ लोगों द्वारा गुमराह किया गया है किन्तु यह वर्ग उनके साथ खुश नहीं है, इस वर्ग में काफी बेचैनी है, जिसका असर प्रदेश के हर कोने में दिख रहा है। हम सभी को एक बार पुनः इस वर्ग को अपनी तरफ जोड़ने का कार्य करना है। उन्होने कहा कि प्रदेश में जो विकास के आंकड़े बताये जा रहे हैं वह दिख नहीं रहे हैं। आज आर्थिक और सामाजिक विषमता एवं विकास की चुनौती सामने खड़ी है। इसके लिए दलित नेतृत्व की संख्या में वृद्धि करना है, जिसमें मात्रात्मक नहीं बल्कि गुणवत्ता देखना है। हम सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ दलित वर्ग को कांग्रेस के पक्ष में लामबन्द करना है।
इस मौके पर विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी, पूर्व विधायक ने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई है। सभी तबके के लोगों से सुझाव मिले हैं। इन सभी बिन्दुओं को नेतृत्व के समक्ष रखा जायेगा। उन्होने कहा कि आज प्रदेश का दलित वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सबसे ज्यादा उत्पीड़न दलित वर्ग का हो रहा है। प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। कंाग्रेस पार्टी द्वारा जो दलितों के हितों के लिए कार्य किये गये थे वह सभी आज बंद हैं। श्री चैधरी ने इसके उपरान्त बैठक में मौजूद पदाधिकारियों के समक्ष आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। उन्होने बताया कि आगामी 11 एवं 12अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में ‘ओरियन्टेशन प्रोग्राम’ आयोजित किया गया है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गंाधी जी एवं अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री के0राजू सम्बोधित करेंगे। इस प्रोग्राम में सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।
बैठक को विभाग के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश कंाग्रेस के पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, श्री मदनमोहन शुक्ल ने भी सम्बोधित किया।
श्री राजपूत ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से डाॅ0 ओम प्रकाश, श्री माधव प्रसाद पूर्व विधायक, पूर्व सांसद श्री बलिहारी बाबू, श्री हरिओम कठेरिया, श्रीमती पूनम शंखवार, श्रीमती सरलेश रावत सहित लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in