Categorized | लखनऊ.

वंशानुगत राजनीति का विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी द्वारा

Posted on 05 August 2014 by admin

वंशानुगत राजनीति का विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी द्वारा आज एक जनसभा में अपने पुत्र को उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा है कि उ0प्र0 की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में निश्चित रूप से किसी भी ऐसे राजनीतिक दल को जो जाति, क्षेत्र व धर्म के नाम पर अलगाववादी राजनीति करती हो, उसको सत्ता में नहीं आने देगी।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेशवासी श्री वरूण गांधी के पीलीभीत में दिये गये भाषण को कभी नहीं भूल सकते, जिसमें उन्होने स्पष्ट रूप से प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने की घृणित कोशिश की थी।
डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा कि आने वाले वर्ष 2017 में उ0प्र0 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता निश्चित रूप से कंाग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान कर एक स्थिर एवं विकासशील सरकार प्रदेश में बनायेगी।
प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की जिस प्रकार की भ्रष्ट सरकारें पिछले 15 वर्ष से प्रदेश में शासन कर रही हैं जिससे प्रदेश आज देश के सबसे पिछड़े हुए राज्यों में गिना जाने लगा है, निश्चित तौर पर इन क्षेत्रीय दलों से जनता का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी जो कि मंहगाई के मुद्दे एवं झूठे तथ्यों को रखकर पिछला लोकसभा चुनाव जीती है अब धीरे-धीरे उसकी सच्चाई सबके सामने आ रही है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी की खराब आर्थिक नीतियों एवं बिचैलियांे को प्रोत्साहन के कारण आम जनता सब्जी, फल, जिन्स, रेल भाड़ा के बढ़ते हुए दामों से परेशान हो चुकी है और जिस प्रकार से जनता ने उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी को नकारा है उसी तरह से उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में भी नकारेगी तथा कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in