Categorized | लखनऊ.

लखनऊ जनपद की औद्योगिक उत्पादन सहकारी समितियां चुनाव हेतु जिला उद्योग केन्द्र से सम्पर्क करें

Posted on 02 August 2014 by admin

जिला उद्योग केन्द्र लखनऊ के महाप्रबन्धक ने बताया कि कार्यालय महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, लखनऊ में पंजीकृत समस्त औद्योगिक उत्पादन सहकारी समितियों को सूचित किया जाता है कि यदि इनके द्वारा समिति के संचालक मण्डल का चुनाव नहीं कराया गया है तो अपनी समिति के संचालक मण्डल का चुनाव करवाने हेतु निम्न प्रपत्रों सहित कार्यालय, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र लखनऊ 8 कैण्ट रोड कैसरबाग लखनऊ में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क करें ताकि उनके समिति का चुनाव कराने हेतु प्रस्ताव ‘‘उप आयुक्त एवं उपनिबन्धक सहकारिता, लखनऊ मण्डल लखनऊ’’ को भेजा जा सके। इस हेतु निर्वाचन हेतु समिति का प्रस्ताव, सदस्यता रजिस्ट्रर (अद्यतन) की दो प्रतियां, समिति सचिव का नाम व टेलीफोन/मोबाइल नं0 (पता सहित), बैंक आफ इण्डिया की सर्वोदय नगर शाखा में ‘‘राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग’’ के नाम से खुले खाता संख्या-683610210000106 में 1,250 रुपये जमा अवधारण शुल्क की रसीद की प्रमाणित प्रति, पिछले निर्वाचन क्षेत्र अवधारण की प्रमाणित प्रति, प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्र अवधारण तथा अनुरोध पत्र लेकर सम्पर्क करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in