Categorized | लखनऊ.

संयुक्त राष्ट्र संघ में सी.एम.एस. आमन्त्रित

Posted on 02 August 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल को संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयार्क, अमेरिका स्थित मुख्यालय में आयोजित 65वीं वार्षिक यूएन डीपीआई/एनजीओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यूएन डिपार्टमेन्ट आॅफ पब्लिक इनफारमेशन एण्ड डीपीआई/एनजीओ एक्जीक्टिव कमेटी द्वारा भेजे गये इस निमंत्रण में प्रसिद्ध शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी, संस्थापक, सीएमएस तथा प्रो. गीता गांधी किंगडन, अध्यक्ष, सीएमएस भाग लेंगे। सम्मेलन का शीर्षक है: ‘‘2015 एण्ड बिआॅन्ड अवर एक्शन एजेण्डा’’। सम्मेलन की थीम ‘‘दि रोल आॅफ सिविल सोसाइटी इन दि पोस्ट 2015 डेवलपमेन्ट एजेण्डा’’ पर केन्द्रित है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
श्री शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने अभी हाल ही में अपनी 6 जून 2014 की बैठक में सिटी मोन्टेसरी स्कूल को संयुक्त राष्ट्र संघ से अधिकृत गैर सरकारी संस्था के रूप में मान्यता प्रदान की है। संयुक्त राष्ट्र से अधिकृत एन.जी.ओ. के रूप में मान्यता मिलने के बाद सी.एम.एस. अब संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षित विश्व सहित विभिन्न मुद्दों पर आयोजित कार्यक्रमों, सम्मेलनों आदि में प्रतिभाग करेगा। उसी श्रृंखला में संयुक्त राष्ट्र से सीएमएस को यह निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
डा. जगदीश गांधी ने बताया कि विश्व की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में संशोधन करके उसे और अधिक सशक्त बनाना आवश्यक हो गया है। ताकि वह प्रभावशाली ढंग से युद्धों को रोकने, अन्तर्राष्ट्रीय मतभेदों का समाधान करने, अन्तर्राष्ट्रीय आंतकवाद, पर्यावरण संरक्षण, परमाणु शस्त्रों की होड़, प्रभावशाली विश्व कानून बनाने में सक्षम हो सके। इस प्रयास से ही विश्व के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और विश्व एकता व विश्व शान्ति की स्थापना होगी।
प्रो0 गीता गांधी किंगडन ने कहा कि ‘‘दि रोल आॅफ सिविल सोसाइटी इन दि पोस्ट 2015 डेवलपमेन्ट एजेण्डा’’ पर आधारित सम्मेलन के द्वारा ग्लोबल सिविल सोसाइटी नेटवर्कस तथा एक्टविस्ट के लिए यह एक सुअवसर है कि वह सुरक्षित विश्व के लिए अपना संदेश, रणनीति, साझेदारी तथा जवाबदेही तय करने में अपनी अह्म भूमिका निभा सके। सम्मेलन के परिणामों की घोषणा यूएन सिस्टम, यूएन मेम्बर्स स्टेट्स, ग्लोबल सिविल सोसाइटी तथा अन्य साझेदारों के लिए विश्व की एक न्यायपूर्ण व्यवस्था बनाने में सहायक होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in