Categorized | लखनऊ.

मई माह में स्थलीय निरीक्षण में 766 लाख रुपये स्टाम्प शुल्क की चोरी पकड़ी गयी

Posted on 31 July 2014 by admin

स्टाम्प शुल्क की चोरी रोकने के उद्देश्य से गत मई माह में विभिन्न स्तरों पर 5540 लेखपत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें जिलाधिकारियों द्वारा 322 लेखपत्रों, अपर जिलाधिकारियों (वि0रा0) द्वारा 1542 तथा सहायक महानिरीक्षक निबन्धन द्वारा 3676 लेखपत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें 766.14 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गयी।
जिलाधिकारियों द्वारा किये गये स्थलीय निरीक्षणों में 35 मामलों में 105.75 लाख रुपये स्टाम्प शुल्क की चोरी पकड़ी गयी। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी द्वारा 181 मामलों में 276.08 लाख रुपये तथा सहायक महानिरीक्षक निबन्धन द्वारा 471 मामलों में 384.32 लाख रुपये स्टाम्प शुल्क की चोरी पकड़ी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in