Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ आगमन 19 अगस्त कोः लक्ष्मीकांत बाजपेयी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो माह में हुये कार्य 20 वर्षों में नही हुयेः सुनील बंसल

Posted on 31 July 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं संयोजकों, मण्डल अध्यक्षों तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की बैठक महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस का सफाया करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार दिनांक 19 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को उनका अभूतपूर्व स्वागत करना है। हवाई अड्डे से लेकर पार्टी कार्यालय तक कई स्थानों पर उनके स्वागत की रूपरेखा तैयार की जा रही है, स्वागत के उपरान्त मण्डल अध्यक्ष स्तर के ऊपर के पदाधिकारियों के सम्मेलन को अमित शाह सम्बोधित करेंगे। प्रदेश में 12 विधानसभा तथा 1 लोकसभा के उपचुनाव के पूर्व होने वाला यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा प्रदान करंेगा। लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने अत्यधिक परिश्रम कर पार्टी के 71 तथा 2 सहयोगियों को जिताकर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया है। इसको जारी रखने की आवश्यकता है। महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुये कहा कि पूर्वी विधानसभा के उपचुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से पुनः जुटना है। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि पूर्व विधानसभा के पदाधिकारियों मण्डल अध्यक्षों महामंत्रियों तथा नगर कार्यसमिति सदस्यों की बैठक झूलेलाल भवन मुंशी पुलिया पर नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें पूर्व विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों पर समीक्षा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि अभी हाल में सम्पन्न हुये लोकसभा चुनाव में आप सबके अथक प्रयास से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ऐतिहासिक विजयश्री हासिल हुयी है इस विजयश्री को हमे आगे भी बनाये रखना है पूर्व विधानसभा का उपचुनाव सम्पन्न होने वाला है इस चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकारी तंत्र का दुरूपयोग अवश्य करेंगी। इसलिये आप सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाये। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य प्रारम्भ होने वाला है मतदाता सूची में अपने मतदाताओं का नाम बढ़ाने की आवश्यकता है अधिक से अधिक वोटों से जीत हमे हासिल हो इसलिये कार्यकर्ता बूथ इकाई को मजबूत करने का कार्य करें। दो महीने के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कार्य किये वे पिछले 20 वर्षों में नही हुये। केन्द्र सरकार के द्वारा कराये जा रहे कार्यो को आम जनता तक पहंुचाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा प्रदेश बन चुका है सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ सहित अनेक जनपद दंगों की आग में जल रहे हैं सपा उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह विफल साबित हुयी है उपचुनाव में हम इसी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगें। क्योंकि जनता ने भाजपा का भी शासन देखा है और अब सपा का भी शासन देख रही है। महापौर डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार विकास कार्यो में रोड़ा डाल रही है। विकास कार्यों के माध्यम से हम जनता के बीच जाकर पूर्वी विधानसभा के उपचुनाव के लिये मतदाताओं से वोट मांगेंगे।
बैठकों में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, अशोक तिवारी, डा. महेन्द्र सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, डा. मुकुल, मान सिंह, मधु मिश्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, नरेश सोनकर, विनोद तिवारी, विपिन अवस्थी, आनन्द द्विवेदी, मनीष शुक्ला, सुनील मिश्रा, मुकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, अवधेश गुप्ता, श्यामजीत सिंह, आनन्द मौर्या, कपिल सोनी, प्रभुज जालान, आशा पाठक, चन्द्रा रावत, विजय लक्ष्मी, आनन्द मौर्या, शैलेन्द्र मौर्या, टिंकू सोनकर, बीना गुप्ता, अशोक तिवारी, मो. नसीम, रवि कुमार, रामशंकर राजपूत, डा. विवेक चैहान, रामऔतार कनौजिया, शिव कुमार यादव, प्रमोद सिंह, नरेन्द्र कुशवाहा, मुकेश रस्तोगी, एचएन मिश्रा, यूएन पाण्डेय, पीएन सिंह, राघवराम तिवारी, रमेश कपूर बाबा, विष्णु त्रिपाठी, विशम्भर मिश्रा, नानक चन्द्र लखमानी, संयुक्त भाटिया, सुधीर हलवासिया, शिव भूषण सिंह, जीतेन्द्र शुक्ला, राकेश मिश्रा, देवजीत पाण्डेय, रामचन्दर चैरसिया, ऋषिपाल सिंह, सविता सिंह, निशा सिंह, मालती सिंह तोमर, दिनेश दुबे, खुर्शीद आलम, हरीशचन्द्र, विनोद सान्दल, जगन्नाथ लोधी, बृजमोहन पाण्डेय, सुमित खन्ना, संदीप पाठक, शिवप्रकाश सिंह, वीरेन्द्र जयवानी राजेश कटियार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in