Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Posted on 31 July 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल कम्युनिटी रेडियो द्वारा एक 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर में किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो तथा ‘सेव द चिल्ड्रेन’ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया जिसका उद्देश्य कम्युनिटी के सदस्यों को रेडियो कार्यक्रमों के निर्माण सम्बन्धी तकनीकी प्रशिक्षण देना था। सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो के सदस्यों ने लेखन, सम्पादन, शिक्षण, प्रसारण, विषय चयन तथा तकनीकी कम्युनिटी रिकार्डिंग आदि की जानकारी कम्युनिटी सदस्यों को दी ताकि वे भविष्य में रेडियो कार्यक्रमों का निर्माण कर सकें। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘सेव द चिल्ड्रेन’ एक स्वयंसेवी संस्था है जो कि बाल एवं महिलाओं के हित में कार्य करती है। सी.एम.एस. रेडियो विभाग के प्रोग्राम संयोजक श्री आर. के. सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में कम्युनिटी के सदस्यों को ‘सेव द चिल्ड्रेन’ द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम ‘तेरी मुस्कान’ के बारे में भी जानकारी दी गयी जिसका प्रसारण शीघ्र ही सी.एम.एस. रेडियो पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों एवं महिलाओं के हितों पर केन्द्रित होगा। कार्यशाला के अंत में सी.एम.एस. फिल्मस् एण्ड रेडियो के हेड श्री वी. कुरियन ने प्रशिक्षित कम्युनिटी के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कम्युनिटी के सदस्यों ने कार्यशाला को अत्यन्त उपयोगी बताया एवं कहा कि इससे उन्हें भविष्य में रेडियो कार्यक्रम निर्माण में निश्चित रूप से लाभ होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in