Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी

Posted on 31 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कल ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिली मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी के लिए खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह त्योहार अमन-चैन व त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईद आनंद का पर्व है जिसे सभी लोग मिल-जुलकर मनाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। जिस देश में खुशहाली होती है, वहीं तरक्की भी होती है। इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि आपसी भाईचारे व सौहार्द के वातावरण को बनाए रखें, जिससे विश्व में हमारे मुल्क का नाम ऊँचा हो। भाईचारा देश की ताकत और समाज की पहचान है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस प्रकार प्रेम और सौहार्दपूर्वक ईद का पर्व आयोजित हो रहा है, उसी प्रकार आने वाले समय में अन्य त्यौहार भी मनाए जाएंगे। इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
इससे पूर्व ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज अदा करायी तथा मुल्क और दुनिया में अमन की दुआ मांगी।
ईदगाह पर लोगों को ईद की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री ने टीले वाली मस्जिद पहुंचकर वहां के इमाम मौलाना फ़ज़्लुर्रहमान वायज़ी तथा मुस्लिम समुदाय के अन्य गणमान्य लोगों को ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने भी मौलाना वायज़ी को ईद की बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन, डाॅ0 अम्मार रिजवी, श्री बुक्कल नवाब, श्री मोहम्मद एबाद, श्री यामीन खाँ, श्री बाबी इरशाद, श्री मुदस्सर हसन, श्री ए0एम0खान एवं श्री कमाल खान के आवास पर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
कल ही मुख्यमंत्री ने जनेश्वर मिश्र पार्क का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती डिम्पल यादव भी उपस्थित थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in