Categorized | लखनऊ.

प्रसूताओं के हक के लिए प्रदर्शन

Posted on 30 July 2014 by admin

अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के तत्वाधान मैं दिनांक 29ण्07ण्2014 दिन मंगलवार को शास्त्रीपुरम मैं जननी सुरक्षा योजना को लेकर शासन की नई नीति के विरोध मैं प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत ने कहा कि सरकार कि नयी नीति नगद 1400 रुपये की जगह खाता खुलवाकर चेक से प्रसूताओं को भुगतान से जननी सुरक्षा योजना तमाशा बन कर रह गयी है। सुरक्षित जच्चा बच्चा के लिए विश्व बैंक द्वारा पोषित इस योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह लाखों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रसूताएं चेक हांसिल करने के बाद 1400रुपये के लिए दर.दर भटकती हुई देखी जा रही हैं। चेक के पैसे के लिए प्रसूताओं को 1000 रुपये का बैंकों मैं खता खुलवाना पड़ रहा है। जो कि गरीब प्रसूताओं के बस कि बात नहीं है। यह योजना सरकार द्वारा प्रसूताओं के शिशु को जन्म देने के बाद उनके पोषण के लिए दी जा रही थी। लेकिन न तो गरीब प्रसूताओं को इसका लाभ मिल पा रहा है और न ही सरकार अपनी योजना मैं कामयाब हो पा रही है।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के उपसम्पादक ब्रहमानंद राजपूत ने कहा कि शासन द्वारा विगत 19 दिसंबर को नया शासनादेश जारी किया था जिसमे प्रसूताओं को नगद 1400 रुपये की जगह चेक से खाता खुलवाकर 1400 रुपये मिलेंगे। लेकिन प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रसूतायें लाभान्वित तो काम लेकिन परेशान ज्यादा हो रही हैं। और कई प्रसूताएं तो भाग दौड़ी और 1000 रुपये के खाता खुलने से चेक को भुनवाती तक नहीं है। इसलिए हम मांग करते हैं और सरकार से अपील करते हैं कि सरकार अपने विगत 19 दिसंबर को दिए आदेश को वापस ले और प्रसूताओं को विश्व बैंक द्वारा पोषित जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत चेक कि जगह नगद राशि दी जाए जिससे कि प्रसूता असल मैं इस योजना से लाभान्वित हो सके और प्रसूताओं को 1400 रुपये के लिए परेशान न होना पड़े
विरोध प्रदर्शन मैं सम्पादक मानसिंह राजपूतए अरब सिंह बॉसए ब्रहमानन्द राजपूतए प्रभावसिंहए दुष्यंत राजपूतए मोरध्वज लोधीए दीपक लोधीए विष्णु लोधीए लोकेन्द्र लोधीए नीतेश राजपूतए बंटी लोधीए राकेश राजपूतए अजय राजपूतए मुकेशए दिनेशए भूरीसिंहए जीतेन्द्र लोधीए राजवीर सिंहए सहित बड़ी तादाद मैं लोग उपस्थित रहे और महिलाओं की भी भागीदारी रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in