Categorized | लखनऊ.

आज़म ने दी प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद कहा इस मुबारक त्यौहार को शान्तिपूर्वक मनायें

Posted on 29 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का मुबारक त्यौहार न सिर्फ रमजान के महीने में की जाने वाली इबादत का इनाम है, बल्कि यह त्यौहार सामाजिक सौहार्द, भाई-चारे व मेल मिलाप के बन्धनों को और मजबूत बनाने तथा गरीबों और बेसहारों की मदद करने का भी संदेश देता है।
इस अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री आज़म खाँ ने कहा, ‘‘हालात कभी खुद बदलते हैं और कभी कुदरत इन्हें बदलती है, लेकिन ईद हर हालात में आती है। माह-ए-रम़ज़ान का इनाम ईद है। अल्लाह के इनाम में रज़ामंदी और गैर-रज़ामन्दी के लिए कोई गुन्जाइश नहीं है। इस बार भी ईद आई है, हालात जो भी हों जिम्मेदार कोई भी हो, ईद बस ईद है। ईद की बेशुमार खुशियाँ आपको मुबारक हों।‘‘
श्री आज़म खाँ ने लोगों से अपील की है कि इस मुबारक त्यौहार को इसके सही अर्थ में हर्षोल्लास व शान्तिपूर्वक ढंग से मनायंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in