Categorized | लखनऊ.

ए0पी0एल0, बी0पी0एल0 एवं अन्त्योदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न एवं चीनी का वितरण समय से सुनिश्चित कराया जाय: मुख्य सचिव

Posted on 29 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में ए0पी0एल0, बी0पी0एल0 एवं अन्त्योदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न एवं चीनी का वितरण समय से सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न एवं चीनी का उठान व वितरण को सुदृढ़ बनाने एवं खाद्यान्न की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने हेतु त्रिस्तरीय चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारियों को त्रिस्तरीय चेकिंग व्यवस्था का तीनों स्तर पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना नियमित रूप से उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों में शिथिलता बरतने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश खाद्य आयुक्त, समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, संभागीय खाद्य नियंत्रकांे, खाद्य उपायुक्तों, जिला पूर्ति अधिकारियों को परिपत्र निर्गत कर दिए।
श्री रंजन ने कहा है कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त योजनाओं यथा ए0पी0एल0, बी0पी0एल0 अन्त्योदय के खाद्यान्न, चीनी, मिट्टी के तेल का उठान व वितरण शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार ससमय सुनिश्चित कराया जाय।  उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कराया जाये कि उचित दर विक्रेताओं द्वारा संबंधित योजनाओं का खाद्यान्न, चीनी, मिट्टी  का तेल सभी पात्र लाभार्थियों को ससमय उपलब्ध करा दिया जाये, अन्यथा की स्थिति में दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के चोर बाजारी निवारण एवं आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही कड़ाई से सुनिश्चित कराई जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in