Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 अगस्त को लखनऊ आयेंगे।

Posted on 29 July 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 अगस्त को लखनऊ आयेंगे। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए बनाये गये प्रभारियों की आज बैठक हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रभारियों का मार्ग दर्शन कर उपचुनाव की दृष्टि से आवश्यक विचार विमर्श किया। बाद में आगामी योजना एवं क्रियांन्वयन समूह की भी एक बैठक हुई जिसमें प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कल 29 जुलाई को भी विभिन्न संगठनात्मक बैठक होगी।
श्री पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आगमन पर अमित शाह जी का भव्य स्वागत किया जायेगा और उसी दिन मण्डल अध्यक्ष से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन लखनऊ में होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने आज प्रदेश मुख्यालय पर हुई विभिन्न बैठकों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में एक लोकसभा व 12 विधानसभाओं के प्रस्तावित उपचुनावों के लिए मतदान की तिथि के दिन तक की आवश्यक सभी तैयारियां जिसमें बूथ कमेटी, मतदाता सूची, मतदान केन्द्रों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं व विभिन्न विषयों को लेकर पार्टी संगठन की ओर से बनाये गये प्रभारियों की भी बैठक हुई जिसमें व्यापक रूप से चर्चा हुई। उपचुनाव के संदर्भ में क्षेत्रशाः जानकारी की गई प्रभारियों की इस बैठक में कैराना के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह चैहान, नोएडा के प्रभारी अमित अग्रवाल, बिजनौर के प्रभारी सुरेश राणा, सहारनपुर के प्रभारी अश्वनी त्यागी, ठाकुरद्वारा के प्रभारी अशोक कटारिया, चरखारी के प्रभारी अजय पटेल, हमीरपुर के प्रभारी राजेश द्विवेदी, और जयदीप पुरोहित, लखनऊ पूर्व के प्रभारी गोपाल टण्डन और मान सिंह, निघासन के प्रभारी सुभाष त्रिपाठी और लोकेन्द्र प्रताप सिंह, बलहा के प्रभारी करण सिंह पटेल और रमाकान्त तिवारी, सिराथू के प्रभारी देवेन्द्र सिंह चैहान, रोहनियां के प्रभारी लक्ष्मण आचार्य और नन्दलाल, स्नातक निर्वाचन मुरादाबाद के प्रभारी समीर सिंह तथा मैनपुरी लोकसभा के प्रभारी सुब्रत पाठक उपस्थित थे।
भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि आगामी योजना क्रियान्वयन समूह की बैठक में अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पदाधिकारी बैठक में लिए गये निर्णय और उन निर्णयों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में गोपाल टण्डन, स्वतंत्रदेव सिंह, देवेन्द्र सिंह  चैहान, राजेश अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अश्वनी त्यागी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भारत दीक्षित, शिवकुमार पाठक तथा रमेश सिंह उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in