जनपद वासियों को डी0एम0 तथा एस0पी0 ने ईद की बधाई दी

Posted on 29 July 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह तथा पुलिस अधीक्षक प्रतिभा अम्बेडकर ने जनपदवासियों को विशेषकार मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति या वर्ग कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात लगे। पर्व को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था/शान्ति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका तथा विद्युत विभाग को नगर की सफाई, पेयजल एवं रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in