Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य मंत्री ने ईद-उल-फित्र के मुबारक अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted on 29 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री अहमद हसन ने ईद-उल-फित्र के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद दी है।
श्री हसन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ईद हमें आपसी भाईचारा, कौमी एकता, प्रेम, अहिंसा एवं बराबरी का संदेश देती है। यह गरीबों, मजलूमों, जरूरतमन्दों की मदद करने एवं आपसी गिले शिकवे भुलाकर आपस में गले मिलने का भी संदेश देती है।
इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री श्री कैलाश यादव, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, खाद्य एवं रसद  मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया‘, परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री यासर शाह ने भी प्रदेश वासियों को ईद की बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in