Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 28 July 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के विकास कार्यो से लोगों का ध्यान बंटाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की नीयत से विपक्षी दल धरना-प्रदर्शन और दंगा भड़काने का काम कर रहे हैं। बिना किसी मुद्दे के उनकी जो गतिविधि हंै जनहित में इसका कोई औचित्य नहीं हैं। कांग्रेस और भाजपा विधान सभा चुनावों में तीसरे चैथे नम्बर की प्रतियोगिता में थे अब वे एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लग गए हैं। कांठ (मुरादाबाद) में कांग्रेस और भाजपा दोनों का एक ही दिन कथित मार्च और विरोध प्रदर्शन इसी का परिणाम है।
कांठ (मुरादाबाद) में बाहरी तत्वों के उकसावे पर हुए अप्रिय कांण्ड के बाद अब वहां शांति है। भाजपा को यह शांति और लोगों का सामान्य जीवन में लौटना रास नहीं आ रहा है। वे वहां लगातार अशांति फैलाने में लगे हैं ताकि कांठ भी मुजफ्फरनगर में तब्दील हो जाए। भाजपा का तो चरित्र ही सांप्रदायिक है और वह इसी के सहारे अपने राजनीतिक स्वार्थ साधती है। विडंबना है कि कांग्रेस भी शांति मार्च के नाम पर उनके ही एजेण्डा को आगे बढ़ाने में लगी है।
लखनऊ और सहारनपुर में भी अशांति की कार्यवाहियों के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त करने की घटनाएं हुई हैं। विरोध के नाम पर हिंसा और तोड़फोड़ को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। जिन विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है उसके लिए भड़काऊ कार्यवाहियां करना कानून को अपने हाथ में लेना है। यह अनुचित एवं गैर कानूनी है।
यह बात सभी को भली भांति समझ लेनी चाहिए कि राजनीति अव्यवस्था और अराजकता पैदा करने के लिए नहीं होती है। लोकतंत्र में विपक्ष की एक रचनात्मक भूमिका होती है। प्रदेश में विकास और खुशहाली हो इसमें सबका सहयोग मिलना चाहिए। दंगोे से सद्भाव एवं विकास कार्यो में अवरोध उत्पन्न होता है और जनसामान्य की तकलीफों में बढ़ोत्तरी होती है। गत दो वर्शो में विपक्ष ने नकारात्मक भूमिका निभाने के अलावा कभी सकारात्मक सुझाव नहीं दिये।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सबकी सुनते हैं और सबके प्रति शालीनता बरतते हैं। समाजवादी सरकार प्रदेश में कानून का राज बरकरार रखने के लिए कृतसंकल्प है। किसी भी दंगा या हुड़दंग को रोकने में यह सरकार सक्षम है। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की लोकतंत्र में अनुमति है लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती है। जो शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा प्रशासन उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने को बाध्य होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in