Categorized | लखनऊ.

व्यापार मेले में भाग लेने हेतु हस्तशिल्पियों से आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 28 July 2014 by admin

लखनऊ जनपद के समस्त हस्तशिल्प पहचान पत्र धारक हस्तशिल्पियों को सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित हस्तशिल्प विपणन सहायता योजना वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत आगामी आयोजित होने वाले मेले/प्रदर्शनियों का वितरण निम्नवत है अतः इच्छुक हस्तशिल्पी जो मेले/प्रदर्शनियों में भाग लेना चाहते हैं, कार्यालय महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र , 8 कैन्ट रोड कैसरबाग लखनऊ में किसी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं। मेले/प्रदर्शनियों में प्रतिभाग करने वाले हस्तशिल्पियों को वर्ष में एक बार हस्तशिल्प विपणन सहायता योजनान्तर्गत अधिकतम 10,000 रुपये तक की धनराशि स्टाल किराये/माल भाड़ा मद में प्रदान किये जाने का प्राविधान है। गोर्वधन मन्दिर मेला, कन्नौज जलालपुर पनवारा 01 से 20 अगस्त, 2014 तक, कजरी मेला कीरत सागर तट महोबा 01 से 14 अगस्त तक, सावन मेला लखीमपुर खीरी गोला गोकरन नाथ जलाई से एक माह तक, माँ कामाख्या धाम मेला गाजीपुर सितम्बर मंे 09 दिन तक, मेला गुधाल सहारनपुर अम्बाला रोड 25 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक, गणेश चैथ मेला मुरादाबाद सितम्बर में 25 दिन तक, मेला रामपुर तहसील पलारपुर रेलवे स्टेशन के पास महराजगंज 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक, मेला गुधाल सहारनपुर आम्बला रोड़ सहारनपुर 4 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक, बबूगंज कजरी मेला बबूगंज कुण्डा प्रतापगढ़ 27 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक, कार्तिक गढ़ मेला टी0सी0एफ0मैदान शाहजहांपुर सितम्बर से अक्टूबर तक आयोजित होगा। इन मेले में भग लेने वाले हस्तशिल्पी अपने वर्ग के साथ सम्पर्क करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in