Categorized | लखनऊ.

गांधी भवन में विकलांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण

Posted on 28 July 2014 by admin

प्रदेश की वर्तमान सरकार विकलांगजनों को विकास की मुख्यधारा पर लाने के लिए संवेदनशील है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में विकलांग व्यक्तियों तक सुविधायें पहंुचाना सरकार का लक्ष्य है। ईद के पवित्र पर्व के पूर्व कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम कीे शुरूआत बहुत ही सकून भरा है।
यह बातें प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण मंत्री श्री अम्बिका चैधरी ने आज यहां गांधी भवन स्थित प्रेक्षागृह में एडिप योजना के अन्तर्गत विकलांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विकलांग कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत विकलांग कल्याण मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी विकलांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार सहयोग करेगी तथा विकलांगजनों की समस्याओं का त्वरित निदान भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि डा0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में विकलांगजनों के  लिए  अनुभूत  कार्यक्रम  संचालित  किये  जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मूक-बधिर एवं मानसिक मन्दित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों की हर सम्भव सहायता करेंगी। उन्होंने कहा कि दृृढ़निश्चय हो तो विकलांगता भी किसी मुकाम को हासिल करने से रोक नहीं सकती। कार्यक्रम को विकलांग कल्याण विभाग के उप निदेशक श्री एस0के0श्रीवास्तव तथा अखलेन्द्र कुमार ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में 1000 कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण विकलांगजनों को निःशुल्क वितरित किये गये, जिसमें विभागीय मंत्री द्वारा भी पांच-पांच उपकरण लाभार्थी विकलांगजनों को दिये गये। शिविर में चिन्हित विकलांगजनों को ट्राई साइकिल, बैशाखी, वाकिंग स्टिक, ब्लाइंड स्टिक, कृत्रिम हाथ व पैर, हियरिंग मशीन आदि उपकरण वितरित किये गये।
कार्यक्रम में लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी श्री योगेश कुमार, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी श्री अखिलेश बाजपेई के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in