Categorized | लखनऊ.

फारेन्सिक जांच रिपोर्ट सपा सरकार के मुॅह पर जोरदार तमचा- डाॅ मनोज मिश्र

Posted on 28 July 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने मोहनलालगंज प्रकरण में फारेन्सिक रिपोर्ट को सपा सरकार के मुॅह पर जोर दार तमचा बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार और उसकी पुलिस जोरदार हमला करते हुए कहा कि फारेन्सिक जाॅच ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वे अधिकारी अपना मुॅह कहां पर दिखायेंगें जो रोज-रोज नये-नये तथ्य प्रस्तुत कर रहे थे। डा0 मिश्र ने सपा सरकार को फटकारते कहा कि इस जाॅच को प्रभावित करने व भ्रम फैलाने वाले अधिकारियों को दण्डित किया जाना चाहिए तथा सत्यपरक एवं पारदर्शी जाॅच प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
डाॅ0 मिश्र ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस फारेन्सिक जाॅच से प्रदेश की पुलिस का एक और झूठ उजागर हो गया है। सरकार और उसकी पुलिस बलात्कार जैसे गम्भीर मामलों को भटकाने की कोशिश करती है। मोहनलालगंज में युवती के मामलें में पुलिस की झूठी खुलासे की थ्योरी तार-2 हो गई है। पुलिस की बची- खुची साख ध्वस्त हो गई है। पुलिस के अधिकारिक वक्तव्यों में जमीन-आसमान के विरोधभास से प्रदेश की पुलिस का मखौल बन गया है। कभी कहा जाता है कि बलात्कार नहीं हुआ, कभी 5-6 लोग शामिल थे तो खुलासा केवल एक का होता है और फारेन्सिक रिपोर्ट घटनाओं में 2 से अधिक लोंगो की पुष्टि करती है। डाॅ0 मिश्र ने सपा सरकार और उसके अधिकारियों से पूछा कि आखिर आपकी नजर में अन्तिम सत्य क्या है ?
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को झूठ का पुलिन्दा बताया और कहा कि ये रिपोर्ट सरकार के इशारे पर बनाई गई लगती है। झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने वाले और बनवाने वाले लोगांे पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। दो या तीन किड़नी का मामला हो या पुलिस का खुलासा, हर मामला झूठ  और सिर्फ झूठ ।
प्रदेश डाॅ0  मिश्र ने सपा सरकार को लताड़ते हुए कहा कि  जब पीडि़त पक्ष को न्याय पाने के लिए अमरण अनशन करना पडे़ तो समझ लेना चाहिए प्रदेश में जंगलराज  कायम है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के इस जंगलराज को समाप्त करने के लिए कृत संकल्प है। संघर्ष चाहे जितना लम्बा और कड़ा क्यों न हो ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in