Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में हाईटेंशन तार गिरने से हुई दुर्घटना में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को निलम्बित करने के निर्देश दिए

Posted on 28 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद औरैया के एरवा कटरा कस्बे में बस पर हाईटेंशन तार गिरने से हुई दुर्घटना में मारे गये लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायलों को पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस सहायता राशि में से एक लाख रुपए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एवं एक लाख रुपए उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड की ओर से दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना का गम्भीर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के सम्बन्धित अवर अभियन्ता को निलम्बित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटना की जांच कर दोषियों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाए।
यह जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए हर सम्भव मदद मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in