Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने प्रभागीय वनाधिकारी, गोण्डा एवं प्रभागीय वनाधिकारी, पीलीभीत समेत कुल दस वनाधिकारियों/कर्मियों को निलम्बित कर अनुशासनिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए

Posted on 28 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रभागीय वनाधिकारी, गोण्डा श्री मनोज कुमार शुक्ल एवं तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी, पीलीभीत श्री राजीव मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, सम्बन्धित क्षेत्र के उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा एवं वन रक्षक को भी निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी, गोण्डा श्री मनोज कुमार शुक्ल के विरूद्ध अवैध आरा मशीनों का संचालन पूर्ण नियंत्रित न करने, अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न रखे जाने एवं अन्य गम्भीर आरोपों के दृष्टिगत यह कार्यवाही की गई। इसी प्रकार अन्य अधिकारी भी अवैध आरा मशीनों के संचालन पर नियंत्रण न रखे जाने एवं अपने कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के दोषी पाए गए। मुख्य वन संरक्षक (मध्य क्षेत्र) की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया।
श्री राजीव मिश्रा तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी, पीलीभीत के विरुद्ध कार्यवाही पेड़ों की अवैध कटान, अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न रखे जाने एवं अन्य गम्भीर आरोपों के चलते की गई है। इसके साथ ही, सम्बन्धित क्षेत्र के उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा एवं वन रक्षक को भी निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ये सभी अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के दोषी पाए गए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी पीलीभीत की जांच आख्या शासन को प्राप्त हुई थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in